
समनापुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कवर्धा/समनापुर जंगल/ ग्राम पंचायत समनापुर में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना झलमला से टी.आई. सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम, बैंक फ्रॉड, नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों से बचाव, सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभाव, खेल एवं शिक्षा के महत्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सुरक्षित और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा दैनिक जीवन में इन बातों को अमल में लाने की सलाह दी गई। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।



