कवर्धाछत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस ने दी एएसपी पुष्पेंद्र बघेल और डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर को भावभीनी विदाई

कबीरधाम पुलिस ने दी एएसपी पुष्पेंद्र बघेल और डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर को भावभीनी विदाई

NR NEWS 24 कवर्धा/ कबीरधाम पुलिस परिवार ने स्थानांतरित हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर को भावभीनी विदाई दी। न्यू पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों को शॉल, स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि एएसपी पुष्पेंद्र बघेल और डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया। उनके योगदान से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और पुलिसिंग को नई दिशा मिली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि श्री बघेल का प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन तथा चंद्राकर की प्रभावी फील्ड पुलिसिंग हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।

अपने संबोधन में एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने कबीरधाम पुलिस परिवार के सहयोग और आत्मीयता के लिए सभी का आभार जताया। वहीं डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने कहा कि कबीरधाम में बिताया गया कार्यकाल उनके सेवा जीवन का अविस्मरणीय अध्याय रहेगा और यहां से मिला स्नेह हमेशा याद रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में दोनों अधिकारियों को पूरे सम्मान के साथ शासकीय वाहनों तक विदाई दी गई। इसके बाद सामूहिक रात्रि भोज का आयोजन हुआ, जहां पुलिस परिवार ने आपसी सौहार्द और एकता का परिचय दिया। समारोह भावुक माहौल के बीच दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button