कवर्धाछत्तीसगढ़

बारिश से तबाह फसलों का कलेक्टर ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों से पंचायत में आवेदन लेने के निर्देश

बारिश से तबाह फसलों का कलेक्टर ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों से पंचायत में आवेदन लेने के निर्देश

NR NEWS 24 छत्तीसगढ़ कवर्धा/ 30 अक्टूबर 2026। चक्रवात के प्रभाव से जिले में हुई बारिश के कारण फसलों को हुए संभावित नुकसान का जायजा लेने कलेक्टर तुलिका प्रजापति गांव के खेतों में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों का अवलोकन किया और बारिश से फसलों को हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे।

कलेक्टर प्रजापति ग्राम सिंघनपुरी पहुंचीं, जहां उन्होंने किसानों से सीधे चर्चा कर बारिश से फसलों पर पड़े प्रभाव की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से फसल की स्थिति, नुकसान की प्रकृति और प्रभावित रकबे के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों की फसलों को बारिश के कारण नुकसान हुआ है, वे संबंधित ग्राम पंचायत में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रभावित किसानों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि फसल नुकसान की स्थिति की जानकारी संकलित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का गंभीरता से निरीक्षण करने तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से संज्ञान में लेने के निर्देश भी दिए।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button