कवर्धाछत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,50 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,50 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा/थाना पिपरिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर क्षेत्र में बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर थाना पिपरिया द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप थाना पिपरिया द्वारा टीम गठित कर कॉलेज रोड स्थित पानी टंकी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की गई।

कार्यवाही के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा तत्परता से पीछा कर पकड़ लिया गया। दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 50 पौवा देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम –

1. आशु कुम्भकार, पिता भागवत कुम्भकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम झलमला, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

2. प्रेम प्रजापति उर्फ प्रेमलाल पाड़े, पिता रामलाल चक्रधारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कुरूद कुटेला, जिला रायपुर (छ.ग.)बताया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक नितिन तिवारी, एएसआई मुकेश साहू, प्रधान आरक्षक सत्या नेताम, आरक्षक किशन कौशिक, आरक्षक राजकुमार साहू सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button