कवर्धाछत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश

कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश

कवर्धा/जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार रात्रिकालीन सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, एसडीओपी आशीष शुक्ला एवं कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप के नेतृत्व में कवर्धा शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं सुनसान क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पुराने बस स्टैंड, रेवाबंद तालाब, नवीन बाजार, लोहारा नाका, नए बस स्टैंड सहित अन्य ऐसे स्थानों का निरीक्षण किया, जहां रात्रि के समय लोगों की अनावश्यक आवाजाही या जमावड़े की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। निरीक्षण के दौरान सुनसान स्थानों पर बैठे लोगों से पूछताछ की गई तथा उन्हें तत्काल वहां से हटाकर आवश्यक समझाइश दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम, आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर कुछ लोग देर रात सुनसान स्थानों पर समूह बनाकर बैठते हैं, जिससे अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे लोगों को समझाइश देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से शहर के सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चैक-चैराहों, बस स्टैंडों, तालाबों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सरप्राइज चेकिंग एवं रात्रिकालीन गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से देर रात सुनसान स्थानों पर बैठने या भीड़ लगाने से बचें। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि जिले में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button