क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़

गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा/कबीरधाम पुलिस द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण में आरोपी के कब्जे से चोरी गई वाहन को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रकरण के संबंध में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 15.03.2026 को वह अपने परिवार के साथ निजी कार्य से कवर्धा आया था तथा अपनी आर्टिका वाहन क्रमांक सीजी 10 ए डब्ल्यू 8269 को गाँधी मैदान कवर्धा में खड़ी कर बाजार गया था। वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी एवं चोरी गई वाहन की पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ एवं तकनीकी आधार पर संदेही तसलीम खान पिता आजम खान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मोहगांव थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम को चिन्हित किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने गाँधी मैदान में खड़ी वाहन में चाबी लगी देख अवसर का लाभ उठाकर वाहन चोरी किया था तथा वाहन को जोराताल स्थित राजस्थानी भोजनालय के पास छिपाकर रखा था।

आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा चोरी गई आर्टिका वाहन क्रमांक सीजी 10 ए डब्ल्यू 8269 को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने वाहन को सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा करते समय वाहन लॉक कर चाबी सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button