कवर्धाछत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार एवं पीड़िता सकुशल बरामद।

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार एवं पीड़िता सकुशल बरामद।

कवर्धा/कबीरधाम पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म जैसे गंभीर प्रकरण में त्वरित, सुनियोजित एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सुनियोजित कार्रवाई की गई।

प्रकरण में प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 05.05.2026 की रात्रि घर से बिना बताए लापता हो गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम तिवारी नवागॉव से 06.05.2026 को पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

पीड़िता के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

आरोपी इंद्रकुमार यादव पिता विश्राम यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तिवारी नवागॉव थाना कवर्धा को 07.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया है।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है। आमजन से अपील की जाती है कि ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना प्रदान करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button