
नदी में डूबा मिला युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
कवर्धा/कबीरधाम जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र से एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। ग्राम रोल के पास जमुनिया नदी में पानी में डूबा हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम नगवाही निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र धुर्वे के रूप में हुई है, जो शासकीय हाई स्कूल झलमला में चपरासी के पद पर कार्यरत था।
जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर को मृतक की पत्नी तीजा पर्व के लिए अपने मायके गई थी। इसके बाद राजेंद्र धुर्वे घर से बाहर निकला था। इसी बीच ग्राम रोल के पास जमुनिया नदी में उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार शव करीब 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
सूचना मिलते ही रेंगाखार पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बाइट – प्रशांत देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी, अजाक क्राइम…👇









