कवर्धाछत्तीसगढ़

जुआरियों पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: कुआंमालगी में छापा, 6 गिरफ्तार, नगदी-ताश और 4 बाइक जब्त

जुआरियों पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: कुआंमालगी में छापा, 6 गिरफ्तार, नगदी-ताश और 4 बाइक जब्त

कवर्धा/कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले भर में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज चौकी दामापुर, थाना कुंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुआंमालगी में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 06 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश, 6,000 नगद, 06 मोबाइल फोन तथा 04 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास संचालित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कबीरधाम पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button