पंडरियाकवर्धाछत्तीसगढ़

वनांचल में तेज हुआ “धर्म वापसी” अभियान

वनांचल में तेज हुआ “धर्म वापसी” अभियान

कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में इन दिनों “धर्म वापसी” अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर लगातार घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वनांचल ग्राम बूचीपारा में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 आदिवासी परिवारों के लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लोगों का स्वागत किया, उनके पैर पखारकर सम्मान किया और उपहार भेंट किए।

बताया जा रहा है कि पूर्व में अन्य धर्म अपना चुके लोगों ने घर वापसी अभियान के तहत दोबारा अपने मूल धर्म को स्वीकार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में गरीब और अशिक्षित आदिवासियों को विभिन्न प्रलोभनों और भ्रम के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता रहा है, लेकिन अब लोग अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पहचान की ओर लौट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक भावना बोहरा अब तक विभिन्न गांवों में 650 से अधिक आदिवासियों की घर वापसी करा चुकी हैं। राजनीतिक जानकार इस अभियान को भाजपा की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा से जोड़कर भी देख रहे हैं। वहीं वनांचल क्षेत्रों में इस अभियान को लेकर समर्थन और चर्चा दोनों का माहौल बना हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका असर क्षेत्रीय राजनीति और चुनावी समीकरणों पर भी दिखाई दे सकता है।

फिलहाल वनांचल क्षेत्रों में धर्म वापसी अभियान लगातार गति पकड़ता नजर आ रहा है और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता इस पूरे अभियान का केंद्र बनी हुई है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button