कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा में जुए के अड्डे पर पुलिस का धावा, 2.13 लाख कैश समेत 4 जुआरी गिरफ्तार

कवर्धा में जुए के अड्डे पर पुलिस का धावा, 2.13 लाख कैश समेत 4 जुआरी गिरफ्तार

कवर्धा–कबीरधाम पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कवर्धा शहर के करपात्री चौक स्थित एक मकान में संचालित जुए के फड़ पर दबिश दी है। पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख तेरह हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करपात्री चौक के पास स्थित एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 13 हजार रुपये नगद, ताश पत्ती और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सम्मी केशरवानी, आकाश शिवहरे, रोहित जांगड़े और रामचरण साहू शामिल हैं।

कबीरधाम पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button