कवर्धाछत्तीसगढ़

अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू लोहारीडीह घटना की जांच के लिए दण्डाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त

अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू लोहारीडीह घटना की जांच के लिए दण्डाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त

 

ग्राम लोहारीडीह से संबंधित घटना की जानकारी रखने वाले व्यक्ति 04 अक्टूबर तक मौखिक साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं
 

कवर्धा/ 23 सितंबर 2024। कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर 2024 को  शिवप्रसाद साहू की मृत्यु उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु होने के कारण उक्त घटनाक्रम के संबंध में दंडाधिकारी जांच के लिए अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू को दंडाधिकारी जांच अधिकरी नियुक्त किया गया है। उक्त जांच कर लिए निर्धारित बिंदु तैयार किए गए हैं। जांच बिंदुओं में घटना का सिलसिलेवार विचरण। सम्पूर्ण घटना किन परिस्थितियों में हुई। उक्त घटना के क्या कारण थे। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो या अन्य कोई सुझाव या उचित बिन्दु को शामिल किया गया है।

अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी साहू ने बताया कि इस जांच बिन्दु से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्ति 24 सितंबर 2024 से 04 अक्टूबर 2024 तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर पूर्वान्ह 11:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 17 में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button