पंडरियाकवर्धाछत्तीसगढ़

वनांचल क्षेत्र को बड़ी सौगात: विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना का किया भूमिपूजन

वनांचल क्षेत्र को बड़ी सौगात: विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना का किया भूमिपूजन

कवर्धा/कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाकों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक भावना बोहरा ने ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक बनने वाली 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया। करीब 2 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का भूमिपूजन किया। 2 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से महिडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका और तिलियापानी सहित आसपास के गांवों के लोगों को बारहमासी और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक गांव तक मजबूत और सर्व मौसम सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच आसान होगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की तस्वीर बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में 100 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण, हजारों प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण तथा बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर वनांचल क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों का लगातार विकास हो रहा है और ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, पार्वती सुनहले, बिंदा पनागर, राम गोपाल वट्टी, मोहित मरावी, पंडराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button