
भावना बोहरा के दीपावली मिलन में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोदवागोडान में विधायक भावना बोहरा द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक साथ भोजन कर दीपावली की खुशियां साझा कीं और गीत-संगीत के बीच एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनके त्याग, समर्पण और जनसेवा के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही पंडरिया विधानसभा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






