कवर्धाछत्तीसगढ़

महाराष्ट्र बूचड़खाने ले जाए जा रहे 05 मवेशियों को रेंगाखार पुलिस ने कराया मुक्त, 03 आरोपी गिरफ्तार

पिकअप वाहन सहित कुल 8.65 लाख रुपये का मशरूका जप्त, आरोपियों के विरुद्ध पशु संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही

महाराष्ट्र बूचड़खाने ले जाए जा रहे 05 मवेशियों को रेंगाखार पुलिस ने कराया मुक्त, 03 आरोपी गिरफ्तार

पिकअप वाहन सहित कुल 8.65 लाख रुपये का मशरूका जप्त, आरोपियों के विरुद्ध पशु संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही

कवर्धा/ दिनांक- 19.11.2026 को थाना रेंगाखार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को बिना दाना-पानी की समुचित व्यवस्था के भरकर छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक- CG- 04 PS 0776 को रोककर तलाशी ली। वाहन में 02 भैंस एवं 03 पड़वा, कुल 05 मवेशी पाए गए।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मवेशियों को अवैध बिक्री करने एवं कटाई के उद्देश्य से महाराष्ट्र स्थित बूचड़खाने ले जाना स्वीकार किया गया। जिस पर थाना रेंगाखार पुलिस टीम के द्वारा मवेशियों की कीमत 65,000/- रुपये तथा पिकअप वाहन सहित कुल जुमला मशरूका 8,65,000/- रुपये जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 28/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

गिरफ्तार आरोपी—

1. रमेश धुर्वे, पिता नसीबलाल धुर्वे, उम्र 44 वर्ष, निवासी बाजारटोला, थाना रावनवाड़ी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)।

2. योगेश विश्वकर्मा, पिता पंचू विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष।

3. उमेश साहू, पिता बिहारी साहू, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 08, देवारपारा खरोरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

रेंगाखार पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त मवेशियों को सुरक्षित देखरेख हेतु गौशाला में रखवाया गया है।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पशुओं की अवैध तस्करी, अवैध बिक्री एवं पशुओं के प्रति क्रूरता जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक अरविन्द साहू सहित थाना रेंगाखार पुलिस टीम से प्र.आर. संतोष मेरावी, प्र.आर. पुरानिकदास लहरे, आरक्षक क्रमांक- 226, 606, 697, म.आर. डीएसफ आर. 853, 841 का विषेष योगदान रहा।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button