कवर्धाछत्तीसगढ़

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने धान खरीदी एवं संग्रहण केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने धान खरीदी एवं संग्रहण केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

कवर्धा/ 13 नवंबर 2026। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न धान उपार्जन एवं संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ हो रही धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने धान उपार्जन केंद्र महराजपुर, बाजार चारभांठा, राजपुर, टाटीकसा एवं धान संग्रहण केंद्र चारभांठा का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों से धान खरीदी की तैयारियों, संग्रहण केंद्रों की व्यवस्था तथा अब तक जारी किए गए टोकन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए तथा किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शुद्ध पेयजल, छायादार स्थान, मेडिकल किट, बैठने के लिए कुर्सियों तथा शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें और खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम महेश राजपूत, जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button