कवर्धाछत्तीसगढ़

धान के अवैध भंडारण पर कसा शिकंजा, दो व्यापारियों के ठिकानों से 50 क्विंटल धान जब्त

धान के अवैध भंडारण पर कसा शिकंजा, दो व्यापारियों के ठिकानों से 50 क्विंटल धान जब्त

NR NEWS 24 छत्तीसगढ़ कवर्धा/कबीरधाम जिले में अवैध धान भंडारण और खरीदी-बिक्री में अनियमितता के खिलाफ खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में दो व्यापारियों के गोदाम और परिसरों से करीब 50 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया गया है। मामले में मंडी अधिनियम के तहत जब्ती प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और अनियमितताओं पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी समिति की संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दो व्यापारियों के गोदाम और परिसरों में धान का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 50 क्विंटल धान जब्त किया।

अधिकारियों ने मंडी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत जब्ती प्रकरण दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रशासन ने साफ किया है कि धान के अवैध भंडारण और खरीदी-बिक्री में अनियमितता करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button