छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी पर गंभीर आरोप, स्टेनो ने की शिकायत; सूत्र बोले- जांच की तैयारी में प्रशासन  

धमतरी कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी पर गंभीर आरोप, स्टेनो ने की शिकायत; सूत्र बोले- जांच की तैयारी में प्रशासन  

धमतरी /जिला कार्यालय धमतरी में पदस्थ एक महिला स्टेनोटायपिस्ट द्वारा कलेक्टर के निजी सहायक के खिलाफ दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और पदोन्नति में बाधा पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराने का मामला सामने आया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस संवेदनशील शिकायत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की आंतरिक जांच की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी का आरोप है कि कलेक्टर के निजी सहायक धनेश कुमार साहू द्वारा उसके साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार और छेड़खानी की जा रही है, जिससे वह लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही है। पीड़िता ने आवेदन में दावा किया है कि आरोपी कर्मचारी अवकाश के दिनों में अर्जेंट काम का बहाना बनाकर उसे कार्यालय में अकेले बुलाता था और अनर्गल तथा अनुचित बातें करता था।

इतना ही नहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि महिला कर्मचारी ने अपनी पदोन्नति में अड़चन डालने का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, स्टेनोग्राफर-3 के पद पर उसकी पदोन्नति रोकने के लिए आरोपी द्वारा विभागीय स्तर पर साजिश रची जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उसके संबंध में आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कार्यस्थल पर सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने और आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने की अनुशंसा की मांग की है। महिला के पति धमतरी जिला में ही राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। ऐसी स्थिति में मामला और भी गंभीर नजर आता है। कलेक्टर के सहायक धनेश पूर्व में भी आरोपों से घिरे हुए है उन पर कलेक्टर के निजी सहायक होने नाते जिले के अधीनस्थ अधिकारियों को डरा धमका कर जबरन पैसा वसूली का आरोप लग चुका है किंतु अभी तक इस विषय पर भी कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिस कारण निज सहायक का हौसला और बढ़ गया है।फिलहाल इस मामले में जिला कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुपी साध रखी है ।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button