कवर्धाछत्तीसगढ़

कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा – राजा खड्ग राज सिंह 

कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा – राजा खड्ग राज सिंह 

कवर्धा/कुटकीपारा/ ग्राम कुटकीपारा में मंडला गढ़ की वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ गांव भ्रमण किया गया। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात हुई तथा लोगों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान रानी दुर्गावती जी के प्रति समाज की श्रद्धा और सम्मान देखने को मिला।

कार्यक्रम को लेकर राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि ग्राम कुटकीपारा में रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा की स्थापना हम सभी के लिए हर्ष, गर्व और सम्मान का विषय है। रानी दुर्गावती जी का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनका इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कुटकीपारा में किया गया यह प्रयास केवल एक प्रतिमा की स्थापना तक सीमित नहीं रहना चाहिए। रानी दुर्गावती जी की सोच, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में इसे एक शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुटकीपारा से शुरू हुआ यह प्रयास धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए समाज के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अंत में उन्होंने ग्राम कुटकीपारा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button