क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी का झांसा, 2.74 लाख की ठगी! फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी का झांसा, 2.74 लाख की ठगी! फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा /कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख 74 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सक्ती जिले में भी पहले से धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

मामला थाना पंडरिया क्षेत्र का है, जहां किशुनगढ़ निवासी नंदलाल चन्द्राकर ने 23 मई 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक मल्दा कला निवासी पंकज टंडन ने असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर अलग-अलग समय में कुल 2 लाख 74 हजार रुपये लिए थे।

आरोपी ने पीड़ित को नौकरी का भरोसा दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया और ग्राम सैनगुड़ा, थाना चिल्फी में ज्वाइनिंग कराने की बात कही।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 94/2025 के तहत धारा 420 भादवि में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार पतासाजी के बाद आरोपी को उसके गृह ग्राम मल्दा कला से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम से 2 हजार रुपये शेष होना बताया, जिसे पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बाकी रकम निजी खर्च में इस्तेमाल कर दी। वहीं ठगी में इस्तेमाल लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और सिम को नष्ट करने की बात भी सामने आई है।

आरोपी के खिलाफ थाना मालखरौदा, जिला सक्ती में भी पूर्व से अपराध दर्ज है। पंडरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button