क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़

चोरी कर छिपा बैठा था आरोपी,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा 

चोरी कर छिपा बैठा था आरोपी,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा 

कवर्धा /कबीरधाम जिले के कुंडा थाना अंतर्गत दामापुर चौकी पुलिस और साइबर टीम ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।

दरअसल, दामापुर क्षेत्र निवासी चन्दुलाल साहू के मकान में 28 से 30 अगस्त के बीच अज्ञात चोर ने संदूक का कुंदा तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। शिकायत के बाद दामापुर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुआमालगी निवासी 35 वर्षीय राजेश धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की 4 पत्ती, चांदी के 2 लच्छे, 2 पायल और 1 करधन बरामद किया। आरोपी को 13 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button