क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़

पत्नी के चरित्र पर शक में पति द्रोणाचार्य वर्मा ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी के चरित्र पर शक में पति द्रोणाचार्य वर्मा ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा/कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में हुए महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति द्रोणाचार्य वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी किरण वर्मा के चरित्र पर संदेह के चलते द्रोणाचार्य वर्मा ने ईंट और सीएफएल बल्ब से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन जांच के दौरान उसके बयान में सच्चाई सामने आ गई।

16 जुलाई को ग्राम सिंगारपुर में किरण वर्मा का शव खेत के ट्यूबवेल के पीछे मिला था। पुलिस और साइबर सेल की जांच में आरोपी द्रोणाचार्य वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, सीएफएल बल्ब के टूटे टुकड़े और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button