
कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 7.130 किलोग्राम गांजा के साथ उड़ीसा का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कवर्धा/दिनांक 27.05.2026 को पुराना बस स्टैण्ड कवर्धा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लालू माडी पिता देबे माडी उम्र 41 वर्ष निवासी टाण्डापाली थाना मलखानगिरी जिला मलखानगिरी (उड़ीसा) बताया।

कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग की पिट्ठू बैग में रखे खाकी टेप से लिपटे पैकेट से कुल 7.130 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,56,500 रुपये है। साथ ही एक की-पैड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 20(बी)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क एवं परिवहन श्रृंखला के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विस्तृत विवेचना जारी है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वाले, युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर, निरंतर एवं निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों के लिए कबीरधाम जिले में किसी प्रकार की कोई जगह नहीं है। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय तक पहुंचाना कबीरधाम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यवाही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कबीरधाम, थाना कोतवाली कवर्धा, साइबर थाना कबीरधाम एवं का विशेष योगदान रहा।



