पंडरियाकवर्धाछत्तीसगढ़

वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन

शिक्षा से सशक्त हो रहे वनांचल क्षेत्र के बच्चे, विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास का किया भूमिपूजन

वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास को नई दिशा देते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज पीएम जनमन योजना अंतर्गत 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया और आधारशिला रखी। वनांचल क्षेत्र में रहने वाले छात्रों के लिए यह छात्रावास उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा, जहाँ उन्हें सुविधाजनक शिक्षा मिलेगी वहीँ उनके परिजनों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए कोई चिंता नहीं रहेगी। पहले छात्रों को वनांचल के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों से विद्यालय आने-जाने में असुविधा होती थी लेकिन अब इस छात्रावास के निर्माण होने के बाद उन बच्चों को पढ़ने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा बल्कि उन्हें एक सुरक्षित व सर्वसुविधायुक्त छात्रावास मिलने से उनके समय और परिश्रम की बचत होगी जिससे वे मन लगाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस 100 सीटर बालक छात्रावास के छात्रावास निर्माण से विशेष रूप से जरूरतमंद एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनकी शिक्षा निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण बन सकेगी। शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाने के लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा अधिक से अधिक विद्यार्थी शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित के ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन योजना आज वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की एक नई किरण लेकर आया है। आज दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में भी सुविधाओं की पहुँच घर-घर तक सुनिश्चित हो रही है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से आज वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़क, पेयजल हेतु नल जल, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच और सिंचाई व पेयजल हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होने से वहां निवासरत परिवार आज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बन रहे हैं। इसके साथ ही वहां के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमने भी प्रयास करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस व स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन कर रहें हैं। कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा और सुविधा के लिए आगामी सत्र से हम निःशुल्क बस सेवा का संचालन भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे बेटियों को घर से महाविद्यालय व महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा के दुर्गम, दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है। 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  फलित साहू , सरपंच नंदिनी डहरिया, उप सरपंच नारायण साकत , शिव नंदन पांडेय, मंडल महामंत्री स्वतंत्र तिवारी, महेश यादव, सुखदेव धुर्वे, रामावतार साहू, गणपत करचाम, दिलीप पटेल, संतोष साहू , राजेन्द्र साहू , जनपद सदस्य  तुलसी साहू , विकास तिवारी, चुन्नी साहू , सुमन ठाकुर, लक्ष्मी नारायण शर्मा  सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button