कवर्धाछत्तीसगढ़

रंग पंचमी पर मानिकपुरी पनिका समाज का होली मिलन 

रंग पंचमी पर मानिकपुरी पनिका समाज का होली मिलन

कबीरधाम/रंग पंचमी के शुभ अवसर पर मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सादगी और भाईचारे के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने पारंपरिक तरीके से रंग पंचमी का पर्व मनाते हुए एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और संस्कृति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के लोगों में आपसी जुड़ाव और भाईचारा मजबूत होता है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button