क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा/ दिनांक 07.02.2026 को थाना कुण्डा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर विक्रय हेतु कुण्डा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. राकेश चंद्राकर पिता फुलचंद, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिकारी पारा, थाना कुण्डा

2. जितेन्द्र पिता सुखीराम पारधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिकारी पारा, थाना कुण्डा

आरोपियों के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में 31 पौवा देशी प्लेन शराब की शीशियां, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.580 बल्क लीटर, कीमत लगभग 2480 रुपये, तथा एक पुरानी इस्तेमाली प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जे क्यू 7963, कीमत लगभग 40000 रुपये, कुल जुमला कीमत 42480 रुपये को जप्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय में रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना कुण्डा प्रभारी निरीक्षक विमल लावनिया, प्रधान आरक्षक 386 विवेक प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक 354 भोला राम यादव, आरक्षक 866 आलोक राठौर, आरक्षक 748 जेठूराम साहू तथा सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button