कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

हाईवे बना तस्करों का कब्रिस्तान, चिल्फी पुलिस ने तोड़ा गांजा रैकेट

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

7.75 लाख रुपये के गांजा सहित 12.95 लाख रुपये की मशरुका जप्त

कवर्धा/दिनांक 31.01.2026 को थाना चिल्फी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा जेस्ट कार सफेद रंग क्रमांक CG-18-M-1456 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे तीन पिट्ठू बैगों से कुल 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 15.480 किलोग्राम पाया गया। जप्त गांजा की कुल कीमत 7,75,000 रुपये है।

मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सुनियोजित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महताब अहमद एवं मो. रासिक बस अथवा ट्रेन के माध्यम से उड़ीसा के सोनपुर जाते थे, जहां से गांजा लेकर रायपुर आते थे। रायपुर में रहने वाला इमाम खान, जो टैक्सी परमिट वाहन चालक है, तय योजना के अनुसार गांजा को अपने वाहन से हमीरपुर उत्तरप्रदेश ले जाता था। वहां गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पूर्व में भी इसी तरीके से गांजा की तस्करी की जा चुकी है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

1. इमाम खान पिता वाहिद खान उम्र 40 वर्ष, निवासी सिचौली पुरवा (पानी टंकी के पास), वार्ड नंबर 19, मौदहा, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश

2. महताब अहमद पिता इकबाल अहमद उम्र 25 वर्ष, निवासी हिमौली, तहसील मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश

3. मो. रासिक पिता मो. रजा उर्फ राजू उम्र 29 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-3, शीतला कॉलोनी, गुड़गांव, हरियाणा, हाल पता सुभाष नगर, मौदहापारा, ढेबर स्टील के पास, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर

जप्त की गई सामग्री

1. टाटा जेस्ट कार सफेद रंग क्रमांक CG-18-M-1456, अनुमानित कीमत 5,00,000 रुपये

2. अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.480 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 7,75,000 रुपये

3. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये

4. एक वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये

5. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 10,000 रुपये

इस प्रकार आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल जुमला संपत्ति लगभग 12,95,000 रुपये को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के तहत जप्त किया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं टीम की सतर्कता एवं सक्रियता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में सउनि दर्शन साहू, आरक्षक 553 पंकज यादव, 164 अमन वाहने, 07 दिलीप जायसवाल, 472 सुनील मरावी एवं 159 पप्पू पनागर द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पतासाजी जारी है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button