
नगर पंचायत इंदौरी वार्ड क्रमांक 07 से, पार्षद पद के लिए हिमचंद सिन्हा ने की दावेदारी
कवर्धा/ नगर पंचायत इंदौरी वार्ड क्रमांक 07 से, पार्षद पद के लिए हिमचंद सिन्हा ने दावेदारी की है .हिमचंद सिन्हा ने विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वह जनता की समस्याओं को दूर करने और नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 07 के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि सही नेतृत्व और मेहनत से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बदलाव लाया जा सकता है।
वार्ड क्रमांक 07 के अंतर्गत आने वाले लोगों में हिमचंद सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में उनके समर्थन की लहर है। वार्ड के लोगों ने कहा कि हिमचंद सिन्हा जैसे ऊर्जावान और समर्पित व्यक्ति को समर्थन देने का अवसर मिलना हमारे वार्ड के लिए गर्व की बात है। वह निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
वार्ड क्रमांक 07 में इस बार के चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है, जहां जनता की उम्मीदें और युवा नेतृत्व की नई सोच भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेगी।