
कवर्धा/कवर्धा में भाजपा संगठन की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। राजेन्द्र चंद्रवंशी को कवर्धा जिले का नया भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा भाजपा चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह की मौजूदगी में विवेकानंद भवन में हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा समेत भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।