क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़

कुकदूर पुलिस ने पकड़ी पशु तस्करी, 5 भैंस और पिकअप वाहन जब्त

कुकदूर पुलिस ने पकड़ी पशु तस्करी, 5 भैंस और पिकअप वाहन जब्त

कबीरधाम जिले में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुकदूर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 भैंसों से भरी पिकअप वाहन को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीटोला बदना, कारीढाप रोड पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को बिना वैध दस्तावेज और उचित चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाने ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 5 भैंस मिलीं। पुलिस के मुताबिक मवेशियों का परिवहन निर्धारित नियमों के विपरीत किया जा रहा था।

मामले में पुलिस ने जोहन सिंह मरावी, हीरापन्ना बघेल और दुबेन्द्र धृतलहरे के खिलाफ अपराध क्रमांक 52/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 भैंस, जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये और एक महेन्द्र बोलेरो पिकअप वाहन, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button