पंडरियाकवर्धाछत्तीसगढ़

वनांचल में विकास की बड़ी सौगात : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

कवर्धा/पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेंदुरखार में 1 करोड़ 57 लाख 15 हजार रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान सीसी रोड, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच और पांच नए तालाब निर्माण कार्यों की सौगात ग्रामीणों को दी गई।

विधायक भावना बोहरा ने मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत ग्राम अंजवाईनबाह, मराडबरा, बोहिल, सारपानी, धुरसी, पुटपुटा, बिरैनबाह, बिरहुलडीह और रोखनी में सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम नेऊर में सीसी रोड और सांस्कृतिक मंच तथा ग्राम कुशियारी और सेंदुरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत ग्राम पिपरहा, छिंदीडीह, कड़मा, भेलकी और नेऊर में नए तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। विधायक ने कहा कि सड़क, भवन और तालाब निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, सामाजिक गतिविधियों और जल संरक्षण का लाभ मिलेगा।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार वनांचल क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 171 किलोमीटर से अधिक सड़क, 4 उच्चस्तरीय पुल, 10 पुलिया, 3500 पीएम आवास और कई सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में 27 आंगनबाड़ी भवन, कुई-कुकदुर महाविद्यालय भवन, विद्युतविहीन गांवों तक बिजली पहुंचाने और पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र से कुई-कुकदुर महाविद्यालय के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब सेवा का संचालन भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button