भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का हो रहा समुचित विकास, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली सौगात

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का हो रहा समुचित विकास, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली सौगात
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों व सक्रियता से विधानसभा के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं विभिन्न अधोसंरचना निर्माण सहित स्वच्छता व जल प्रबंधन की परियोजनाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। नगर पालिका परिषद पंडरिया एवं नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में राज्य शहरी अभिकरण, अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना एवं खनिज साधन विभाग के माध्यम से गौण खनिजों से प्राप्त राशि से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 8 करोड़ 3 लाख 67 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।
इसके तहत नगर पंचायत पांडातराई में राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित (एसटीपी) निर्माण के लिए 3 करोड़ 6 लाख 88 हजार रु तथा नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई में अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति मिली है। वहीं पंडरिया विधानसभा के 8 ग्राम पंचायतों में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी। विदित हो की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के पंडरिया प्रवास के दौरान विधायक भावना बोहरा द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आग्रह किया गया था जिसके तहत अरुण साव द्वारा नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में 1-1 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई थी और आज उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 6 लाख 88 हजार की स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना नगर की नालियों के गंदे पानी का प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए न केवल स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को भी मजबूती प्रदान करेगी। इसके माध्यम से शहर में गंदगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी, प्राकृतिक जलस्त्रोत एवं अन्य जलस्रोतों को प्रदूषण से राहत मिलेगी और नगर स्वच्छ तथा नगरवासी का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा में विकास के नए आयाम लगातार स्थापित हो रहे हैं। नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई में अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं अधोसंरचना मद के अंतर्गत इंदौरी में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन और मुक्तिधाम उन्नयन जैसे कार्य स्थानीय रोजगार, सामाजिक आयोजनों और मूलभूत सुविधाओं को नई मजबूती देंगे। यह विकास कार्य डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने आगे कहा कि हर नगर और हर नागरिक की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार व क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। पंडरिया विधानसभा में खनिज साधन विभाग के माध्यम से गौण खनिजों से प्राप्त राशि से पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत 8 नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति सेवा,सुशासन और जनहित के संकल्पों को पूरा करेगी वहीं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह सिर्फ भवन नहीं, बल्कि गांवों के सशक्तिकरण, सुशासन और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। पंचायतों को सशक्त व सुविधायुक्त कर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का सतत क्रियान्वन और जनता को सुविधा प्रदान करेगी। आज पंडरिया विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण तथा जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है वह समृद्ध पंडरिया का आधार है। जनहित से लेकर क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास ऐसे ही निरंतर जारी रहेगा।
इन विकास परियोजना व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का होगा विस्तार
पंडरिया विधानसभा अंतर्गत राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत बगदई, बिरनपुरकला, नवागांवखुर्द, रेंगाबोड़, रंजीतपुर, जंगलपुर, अतरियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत कुण्डा में नवीन पंचायत भवन का निर्माण होगा। इसके साथ ही राज्य परिवर्तित योजना के तहत नगर पालिका पंडरिया तथा नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में मुक्ति धाम का निर्माण किया जाएगा तथा अधोसंरचना मद के तहत नगर पंचायत इंदौरी में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण और मुक्तिधाम उन्नयन कार्य की स्वीकृति मिली है। यह सभी स्वीकृति प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी वहीं स्वच्छता अभियान और जल स्त्रोतों के संरक्षण से नगर में सफाई व्यवस्था और प्राकृतिक जल स्त्रोतों का संरक्षण होगा।



