छत्तीसगढ़

241 बस्तरिया बटालियन द्वारा किया गया वृक्षारोपण दिखा पर्यावरण एवं हरियाली से खुशहाली की ओर एक कदम

241 बस्तरिया बटालियन द्वारा किया गया वृक्षारोपण दिखा पर्यावरण एवं हरियाली से खुशहाली की ओर एक कदम।

कृष्णा पटेल  बस्तर /241 बस्तरिया बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा वृक्षारोपण अभियान-2025 के तहत दिनांक 30 जुलाई 2025 को अधिकारियों, जवानों एवं महिला कार्मिकों ने अपनी धरती माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कैम्प परिसर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तोकापाल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस पुनीत कार्यक्रम में हरविंदर सिंह, कमाण्डेन्ट-241 बस्तरिया बटालियन, शंकर www लाल सिन्हा, एस.डी.एम., तोकापाल,  लक्ष्मण पोटाई, एस.डी.पी.ओ., केशलूर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर हरविंदर सिंह, कमाण्डेन्ट-241 बस्तरिया बटालियन ने पौधों को अपनी माँ के नाम समर्पित कर यह संदेश दिया कि जैसे एक मॉ बिना किसी अपेक्षा के हमें जीवन देती है, वैसे ही एक पेड़ भी हमें शुद्ध हवा, छाया और जीवन देता है। उन्होंने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण का नहीं, हमारे संस्कारों का भी प्रतीक है। जब हम एक पेड़ माँ के नाम लगाते हैं तो हम प्रकृति और मातृत्व दोनों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। 241 बस्तरिया बटालियन परिवार द्वारा इस प्रकार के रचनात्मक और भावनात्मक कार्यक्रमों से जवानों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने परिवार व संस्कृति के साथ प्रकृति के प्रति जागृत की जा रही है।

इस अवसर पर निरंजन कुमार निराला, उप कमाण्डेन्ट, दीपक कुमार सुपालभगत, प्रधानाचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तोकापाल, प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट के अलावा अधिनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button