कवर्धाछत्तीसगढ़

ऊर्जा संरक्षण की ओर कबीरधाम पुलिस की अनूठी पहल

ऊर्जा संरक्षण की ओर कबीरधाम पुलिस की अनूठी पहल

कवर्धा /कबीरधाम पुलिस द्वारा ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल की गई है। प्रधानमंत्री के आवाहन से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल स्वयं साइकिल से कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सप्ताह में एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यालय आने का संदेश दिया।

ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा अनूठी पहल की गई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपने निवास से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज केवल आवश्यकता नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी बन चुका है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय के आसपास रहने वाले कर्मचारियों से विशेष रूप से अपील की कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें और यथासंभव पैदल कार्यालय आएं। कबीरधाम पुलिस की इस पहल को आमजन के बीच भी सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

कबीरधाम पुलिस की यह पहल प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है, जो लोगों को ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

कबीरधाम पुलिस की यह पहल न केवल ऊर्जा संरक्षण का संदेश दे रही है, बल्कि आम लोगों को भी पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button