क्राइमकवर्धाछत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा /कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब, नकदी और शराब परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंडरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवागांव हटहा के रहने वाले कुछ युवक कुकदूर रोड पेट्रोल पंप के आगे पुल के पास देशी प्लेन शराब डंप कर उसे परिवहन करने की तैयारी में हैं।

सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने जितेंद्र बंजारा उर्फ जित्तू (19), दिनेश उर्फ छोटा जोगी (21) और देवकुमार टंडन उर्फ नानू (28) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 120 पौवा देशी प्लेन शराब (करीब 21.600 बल्क लीटर), शराब बिक्री की 5200 रुपये नकद, एक मारुति स्विफ्ट कार (CG09JN-3931) और एक बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 99 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36 और 42 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button