कवर्धाछत्तीसगढ़

महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही

बीएनएस की धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज

महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही

बीएनएस की धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

कवर्धा /पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अमित पटेल के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चंद्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट से संबंधित एक वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई, जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान संबंधित पीड़ित महिला द्वारा थाना स. लोहारा में उपस्थित होकर अपने साथ हुई घटना के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त आवेदन एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी दीनानाथ देवांगन पिता धनवा देवांगन, निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा के विरुद्ध थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 76, 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई तथा दिनांक 06/03/2026 को आरोपी दीनानाथ देवांगन उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम सिल्हाटी, थाना स. लोहारा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय एवं सतर्क है।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button