
“7 करोड़ का धान चूहा खा गया” बयान देना पड़ा भारी, डीएमओ निलंबित
कबीरधाम (कवर्धा )जिले में धान शॉर्टेज के बहुचर्चित मामले ने अब प्रशासनिक गलियारों में बड़ा मोड़ ले लिया है। वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य के धान की कमी के मामले में दिए गए कथित बयान को लेकर जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मीडिया में आए बयान में धान की कमी का कारण “चूहों और दीमक द्वारा नुकसान” बताया गया था। यह बयान सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया और उच्च स्तर पर इसकी गंभीरता से समीक्षा की गई।
बताया जा रहा है कि प्रबंध संचालक, रायपुर द्वारा की गई कार्रवाई में डीएमओ को मीडिया में भ्रामक जानकारी देने के आरोप में निलंबित किया गया है। आदेश के बाद जिला प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।






