
आस्था, भक्ति और समरसता का महासंगम ज्ञानपुर में 3 दिवसीय सत्संग समारोह का भव्य आयोजन
कबीरधाम/ज्ञानपुर/ श्री सदगुरू कबीर साहेब की असीम अनुकंपा, पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब एवं पंथ श्री उदितमुनि नाम साहेब के आशीर्वाद से ग्राम ज्ञानपुर, जिला कबीरधाम में भक्ति, साधना और सत्संग का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है।
श्री सदगुरू कबीर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में लगातार 11वें वर्ष आयोजित हो रहा तीन दिवसीय सत्संग, भजन एवं प्रवचन समारोह क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और कबीर साहेब के अमर संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
दिनांक : 07 फरवरी 2026 (शनिवार)
गुरू गोसाई संजय साहेब द्वारा
दीप प्रज्ज्वलन एवं निशान पूजा – सुबह 10 बजे
दिनांक : 08 फरवरी 2026 (रविवार)
गुरु महिमा पाठ – प्रातः 7 बजे
सत्संग, भजन-कीर्तन
भोजन भंडारा
दिनांक : 09 फरवरी 2026 (सोमवार)
महंत श्री अहिल साहेब द्वारा
सात्विक चौका आरती – शाम 4 बजे
भोजन भंडारा
विशेष आकर्षण
प्रत्येक ग्रंथ मंडली को ग्रामवासियों द्वारा सप्रेम भेंट।
कबीर पंथ के रहस्यमय एवं आध्यात्मिक संदेशों पर प्रवचन।
नवयुवक मंडल, के.डी.वी. मिशन एवं आमीन माता महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता।
📍 आयोजन स्थल–ग्राम ज्ञानपुर,कवर्धा–बेमेतरा मुख्य मार्ग पर दशरंगपुर पुलिस चौकी के पास से दक्षिण दिशा में मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित।





