कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया में दो अलग-अलग वार्डों से हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया में दो अलग-अलग वार्डों से हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार

कवर्धा/दिनांक 12.02.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 10 मोतिमपुर पंडरिया एवं वार्ड क्रमांक 14 सिसोदिया नगर पंडरिया में दो महिलाएं अपने घर के सामने अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब विक्रय हेतु संग्रहित किए हुए हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में दो पृथक टीमों का गठन कर त्वरित रेड कार्यवाही की गई।

प्रकरण क्रमांक 1 –

संपत्ति बघेल पति अशोक बघेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 मोतिमपुर पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 बल्क लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 5600 रुपये, जप्त की गई।

प्रकरण क्रमांक 2 –

सुमन भास्कर पति दिनेश भास्कर, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 सिसोदिया नगर पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 07 बल्क लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1400 रुपये, बरामद की गई।

दोनों मामलों में आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button