कवर्धाछत्तीसगढ़

उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन गणतंत्र दिवस पर कवर्धा के मुख्य समारोह में फहराएंगे झंडा

उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन गणतंत्र दिवस पर कवर्धा के मुख्य समारोह में फहराएंगे झंडा

कवर्धा/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री  लखनलाल देवांगन कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा के आचार्य पंथ गृंथ मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान आयोजित होगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे झंडा फहराएंगे। आयोजन की मीनट टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंत्री देवांगन का पीजी कॉलेज मैदान में 8ः58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे झंडा फहराकर राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 09ः05 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेड का मार्चपास्ट होगा। 9ः25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन किया जाएगा। 9ः40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10ः10 बजे विभागीय चलित झांकिया और 10.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button