कवर्धाछत्तीसगढ़

जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 13 से,खिलेश्वरी चुरावन साहू ने ठोकी दावेदारी,आम जनता मे खुशी की लहर

जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 13 से,खिलेश्वरी चुरावन साहू ने ठोकी दावेदारी,आम जनता मे खुशी की लहर

कवर्धा/ जिला पंचायत आरक्षण सूची जारी होने के बाद क्षेत्र क्रमांक 13 से अब आरक्षण मुक्त महिला हो गया है। इस क्षेत्र से खिलेश्वरी चुरावन साहू ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 सूरजपुरा, बीरेंद्रनगर से भाजपा की सक्रिय सदस्य एवं जिला साहू संघ राजनीतिक प्रकोष्ठ की महामंत्री पद की निर्वहन कर रही है, खिलेश्वरी चुरावन साहू प्रबल दावेदारी कर रही है,खिलेश्वरी चुरावन साहू का निवासी ग्राम सूरजपुरा से है। वह अपने मजबूत जनसंपर्क और विकास कार्यों की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।

खिलेश्वरी चुरावन साहू ने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वह जनता की समस्याओं को दूर करने और इलाके के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि सही नेतृत्व और मेहनत से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बदलाव लाया जा सकता है।

क्षेत्र क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में खिलेश्वरी चुरावन साहू की उम्मीदवारी को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में उनके समर्थन की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि खिलेश्वरी चुरावन साहू जैसे ऊर्जावान और समर्पित महिला नेता को समर्थन देने का अवसर मिलना हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वह निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

खिलेश्वरी चुरावन साहू के समर्थन में महिला एवं युवाओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। लोग उन्हें क्षेत्र का भविष्य मानते हुए विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार देख रहे हैं।

क्षेत्र क्रमांक 13 में इस बार के चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है, जहां जनता की उम्मीदें और युवा नेतृत्व की नई सोच भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेगी।

Nohar Das Manikpuri

Founder/Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button